Tuesday, July 6, 2010

भारत बंद .............

भारत बंद के दौरान देश के विभिन्न इलाकों में ज़बरदस्त तोड़फोड़, आगजनी और फसाद हुआ.... अर्थव्यवस्था को हजारों करोड़ रूपैयों का नुक्सान हुआ... बंद समर्थक राजनीतिक दल क्या वास्तव में आम जनता की परेशानियों और बढ़ती मंहगाई से ताल्लुक रखते हैं ? क्या उनको देश की भी चिंता है ? ये सच है की कांग्रेस ने हमेशां मंहगाई बढाई है लेकिन प्रदर्शन का ये कौनसा तरीका है ? जनता के नुमाइंदे अपने कार्यकर्ताओं को किस प्रकार के निर्देश देते हैं ...ये सोचने की बात है ...भारत बंद का क्या असर होगा ये तो भविष्य ही बतायेगा लेकिन जो राष्ट्रीय नुक्सान हुआ है उसकी भरपाई कौन करेगा ? शायद आप और हम .........
ज़रा सोचिये !!

No comments: